सुकमा । बस्तर के अंदरूनी इलाको में अभी नक्सलियों द्वारा छुपाये सामग्री हथियार सब मौजूद है जिनकी तलास लगातार जारी है और समय समय पर पुलिस को नक्सल डंप भी बरामद हो रहे है ताजा मामला सुकमा जिले का है जहाँ सर्च अभियान में जवानों को नक्सलियों के डम्प से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हुए है….
नक्सल डम्प से एसएलआर, .315 रायफल, .410 मस्केट, 06 बीजीएल लांचर, 12 बोर रायफल सहित कुल 23 हथियार बरामद हुए है….
एके -47, एसएलआर, इंसास, .303, .315 एवं 12 बोर के कुल 492 जिंदा राउंड बरामद।
240 नग जिलेटिन स्टिक एवं 18 किलोग्राम गन पाउडर सहित विस्फोटक सामग्री बरामद।
05 नग देशी हैंड ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में बीजीएल सेल बरामद।
आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त इंटेलिजेंस के आधार पर किया गया कार्यवाही।
सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अभियान संचालन किया गया था।


