जगदलपुर । ड्यूटी में तैनात जवान से बदसलूकी युवक को पड़ी भारी… मामला जगदलपुर शहर का है जहाँ शहीद पार्क चौक पर बीते दिन ऑन-ड्यूटी पुलिस जवान के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जानकारी के अनुसार मामूली विवाद में आरोपी संयज ध्रुव ने ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात जवान के साथ अभद्रता की, पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया, आरोप है कि आरोपी ने सरेराह पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।
