जगदलपुर । बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थ से जुड़ी एक और कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है…मामला नगरनार थाने का है जहाँ नगरनार पुलिस ने छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमाक्षेत्र से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जब्त गांजे की कीमत 1लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है, आरोपी रजत उत्तर प्रदेश के कानपुर का निवासी है, उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था, धनपुंजी आरटीओ नाका के पास बस का इंतजार कर रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
