विधायक का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगी 52 हजार रुपये की मदद

डेस्क । विधायक के साइबर ठगी का शिकार होने से पोलिवे विभाग में हड़कंप मच गई हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका WhatsApp अकाउंट हैक कर लिया और उनके संपर्कों में मौजूद लोगों से 52 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की मांग करना शुरू कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद विधायक के परिचितों और स्थानीय प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

​फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर दी चेतावनी

​घटना की जानकारी मिलते ही विधायक शेषराज हरवंश ने सतर्कता बरतते हुए अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक चेतावनी पोस्ट जारी की। उन्होंने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता को सूचित करते हुए लिखा कि उनका मोबाइल और WhatsApp अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने अपील की है कि उनके नाम से यदि किसी भी व्यक्ति को पैसे के लेनदेन, यूपीआई (UPI) या ऑनलाइन भुगतान का कोई मैसेज मिलता है, तो वे उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें और कोई राशि ट्रांसफर न करें।

​पुलिस जांच में जुटी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी शिकायत तुरंत पुलिस और साइबर सेल में दर्ज कराई गई है। साइबर सेल की टीम हैकर्स का लोकेशन और आईपी एड्रेस (IP Address) ट्रैक करने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​साइबर सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

​जनप्रतिनिधियों के सोशल मीडिया और मैसेजिंग अकाउंट्स का इस तरह हैक होना एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह के संदिग्ध मैसेज या पैसों की अचानक मांग वाले कॉल पर सतर्क रहें और बिना पुष्टि किए कोई वित्तीय लेनदेन न करें।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *