चोरी करना पाप है के नारे के साथ  पुलिस ने शहर में चोरो का निकाला जुलूस…देखिये वीडियो

डेस्क । आपराधिक तत्वों में खौफ पैदा करने और कानून का इकबाल बुलंद करने के उद्देश्य से केल्हारी पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में घुसे दो आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला।

​ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोचा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केल्हारी थाना क्षेत्र के एक मकान में दो आरोपी चोरी की नीयत से दाखिल हुए थे। ग्रामीणों को जैसे ही घर के भीतर किसी संदिग्ध हलचल की भनक लगी, वे लामबंद हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सजगता के चलते दोनों आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

​पुलिस के किया हवाले

ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कानून को हाथ में लेने के बजाय दोनों आरोपियों को तुरंत केल्हारी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दोनों को हिरासत में लिया और संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

​इलाके में निकाला पैदल जुलूस

अपराध पर अंकुश लगाने और अन्य असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान आरोपियों को पैदल ही पुलिस अभिरक्षा में ले जाया गया, ताकि आम जनता के बीच कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़े और अपराधियों में भय का माहौल बने।

​पकड़े गए दोनों आरोपी केल्हारी थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *