धरमपुरा में पहली बार सामूहिक भागवत कथा, 51 कलशों के साथ निकलेगी भव्य कलश यात्रा

जगदलपुर ।  जगदलपुर के धरमपुरा में पहली बार क्षेत्र के लोगों ने मिलकर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करने जा रहे हैं। वृंदावन से अनादि महाराज कथा वाचन के लिए पहुंचेंगे। आयोजन का खास उद्देश्य युवाओं को धर्म के साथ संस्कारों से जोड़ना है।31 अगस्त को महादेव घाट से दंतेश्वरी मंदिर होते हुए 51 कलशों के साथ कलश यात्रा निकलेगी। 1 से 7 सितंबर तक भागवत कथा होगी, जबकि 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव और 8 सितंबर को हवन-पूजन के बाद महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं और शहरवासियों से शामिल होने की अपील की गई है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *