21 शिक्षकों व कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी, बीईओ की सख्त कार्रवाई

डेस्क । शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने ड्यूटी से नदारद रहने वाले 21 शिक्षकों और कर्मचारियों को कारण बताओ (शो कॉज) नोटिस जारी किया है। BEO बिल्हा की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

​‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से गायब थे कर्मचारी

मिली जानकारी के अनुसार, बिल्हा क्षेत्र के ग्राम अमेरीकापा में शासन/प्रशासन द्वारा आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में इन सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की आधिकारिक ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान जब उपस्थिति का निरीक्षण किया गया, तो ये 21 कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए।

​दो दिन के भीतर मांगा व्यक्तिगत स्पष्टीकरण

ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने तुरंत एक्शन लिया। जारी नोटिस में सभी 21 अनुपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे दो दिनों के भीतर बीईओ कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

​अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

नोटिस में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि यदि दो दिनों की समय-सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, या संबंधित कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए, तो इसे स्वेच्छाचारिता और कर्तव्य के प्रति अनादर माना जाएगा। इसके बाद संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplined Action) शुरू कर दी जाएगी।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *