बड़े बिजली बिल की शिकायत तो विभाग ने लगाया चेक मीटर..जाने फिर क्या हुआ

जगदलपुर । बस्तर समेत पूरे प्रदेश में बिजली उपभोगताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगने के बाद से  ज्यादा बिल आने की शिकायत आ रही है ऐसे में स्मार्ट मीटर को लेकर जारी कांग्रेस पार्टी के आंदोलन और आम नागरिकों में बनी शंका को दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने जगदलपुर में एक अहम कदम उठाया है. सीएसईबी शिकायत करने वाले 118 घरों में चेक मीटर लगाकर बिजली खपत की रीडिंग निकाल रही है. जिसमें 45 घरों का रिजल्ट भी सामने आया है. कार्यपालन अभियंता नंदराम भगत ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी हुई है. जिसको लेकर सी एस ई बी ने स्मार्ट मीटर के पैरेलल कनेक्शन में चेक मीटर लगवाया. चेक मीटर लगवाने के 10-10 दिन बाद दोनों ही मीटरों का रीडिंग निकाला गया. जिसमे कोई भी अंतर नहीं पाया गया. जिसके बाद उपभोक्ताओं को उसकी पूरी जानकारी भी दी है. ऐसा प्रयोग करीब 45 घरों में किया गया. वहीं वर्तमान में 118 घरों में चेक मीटर लगाया गया है. जिन भी उपभोक्ताओं को बिलजी बिल से संबंधित शंका होती है. वहां चेक मीटर लगाया जा रहा है. और उन्हें जानकारी दी जा रही है. जानकारी मिलने के बाद उपभोक्ता भी सन्तुष्ट हैं. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने 400 यूनिट बिलजी हाफ योजना, स्मार्ट स्मार्ट मीटर हटवाने को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही है. ब्लॉक स्तर से शुरू होकर यह आंदोलन करीब 2 महीने के मुख्यमंत्री निवास के घेराव तक पहुंचेगी. जिसको लेकर बिलजी विभाग भी इस तरह का प्रयोग कर रही है.

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *