जगदलपुर । जगदलपुर पुलिस में पदस्थ डीएसपी के गनमैन ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जवान के कंधे में लगी गोली,जवान गंभीर रूप से घायल, सूचना मिलने पर जवान को पहुंचाया गया महारानी अस्पताल, सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे महारानी अस्पताल.. घायल जवान का नाम विजय जेना, जिला बल का है जवान, पिछले कुछ महीनो से डीएसपी के गनमैन के रूप में कर रहा है काम….
बगाया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुदको गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की…. गनीमत रही कि गोली कंधे को छू कर निकली, महारानी अस्पताल में चल रहा है इलाज, कंधे में पहुंची मामूली चोट, जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार ने की घटना की पुष्टि…
