जगदलपुर । जगदलपुर के शासकीय विद्यालय से शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है जहाँ शिक्षा देने वाला ही भक्षक निकल जी है जगदलपुर में नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट समेत BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया गया और अब आरोपी जेल भेजा जा चुका है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल टीम को मौके पर भेजकर शिकायत की पुष्टि की इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई।जगदलपुर CSP सुमित कुमार ने बताया कि शिक्षक ने छात्रा को अपने केबिन में बुलाया था, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर POCSO एक्ट की धारा 8 के साथ BNS की धारा 75 और 74 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
