डेस्क । छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रशासनिक रूप से प्रभावकारी बनाने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (दिनांक 09/10/2026) के तहत राज्य के 18 IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।


इस तबादला सूची में मुख्य रूप से वर्ष 2021 से लेकर 2024 बैच तक के युवा एवं मैदानी अधिकारियों को शामिल किया गया है। कई अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों एवं जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को राज्य पुलिस मुख्यालय (नवा रायपुर) एवं नगरीय क्षेत्रों में सीएसपी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।
स्थानांतरण अधिकारियों की सूची एवं नवीन पदस्थापना:
क्र.
अधिकारी का नाम व बैच
वर्तमान पदस्थापना
नवीन पदस्थापना
1.
झा अमनकुमार रमनकुमार (भापुसे-2021)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-बीजापुर
पुलिस अधीक्षक (एस.आई.ए.) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
2.
अजय कुमार (भापुसे-2021)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-नारायणपुर
पुलिस अधीक्षक (एस.आई.बी.) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
3.
आकाश श्री श्रीमाल (भापुसे-2021)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर
सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
4.
अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे-2021)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-नारायणपुर
सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
5.
आकाश कुमार शुक्ला (भापुसे-2021)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) एस.टी.एफ. बघेरा, जिला-दुर्ग
सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ए.एन.टी.एफ.) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
6.
रोहित कुमार शाह (भापुसे-2021)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-सुक्रमा
सेनानी 15वीं वाहिनी छ.स.बल बीजापुर
7.
रविन्द्र कुमार मीणा (भापुसे-2021)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-बीजापुर
पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
8.
धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी (भापुसे-2021)
नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर, जिला-बस्तर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-कांकेर
9.
ईशु अग्रवाल (भापुसे-2022)
सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक रायपुर नगरीय
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-नारायणपुर
10.
मयंक मिश्रा (भापुसे-2022)
नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़, जिला-रायगढ़
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-सुकमा
11.
श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे-2022)
नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव, जिला-राजनांदगांव
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-जगदलपुर
12.
विमल कुमार पाठक (भापुसे-2022)
नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री, जिला-कोरबा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-नारायणपुर
13.
हर्षित मेहर (भापुसे-2022)
नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, जिला-दुर्ग
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-कोण्डागांव
14.
राहुल बंसल (भापुसे-2022)
नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर, जिला-सरगुजा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-बीजापुर
15.
सुश्री अंशिका जैन (भापुसे-2022)
प्रशिक्षु, जिला-बिलासपुर
नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर, जिला-जगदलपुर
16.
सुश्री साकोर मानसी नानाभाउ (भापुसे-2023)
प्रशिक्षु, जिला-रायपुर
सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय
17.
आदित्य कुमार (भापुसे-2024)
प्रशिक्षु, जिला-राजनांदगांव
नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव, जिला-राजनांदगांव
18.
प्रतीक बंसोड़े (भापुसे-2024)
प्रशिक्षु, जिला-कांकेर
नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर, जिला-सरगुजा
तत्काल पदभार संभालने के आदेश
जारी आदेशानुसार, उक्त सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ पदस्थ वरिष्ठतम अधिकारी को तुरंत अपना कार्यभार सौंपकर अपनी नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त होने का निर्देश दिया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को गति प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।