बस्तर के हांडापारा में खत्म होगा सदियों का अंधेरा: आजादी के दशकों बाद पहुंचेगी बिजली

जगदलपुर/चित्रकोट: बस्तर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। चित्रकोट ग्राम पंचायत के हांडापारा में रहने वाले ग्रामीणों का दशकों पुराना इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है। आजादी के 80 साल बीत जाने के बाद भी इस पारा में अब तक विद्युत लाइन नहीं पहुंच पाई थी, जिससे यहां के ग्रामीण आज के आधुनिक युग में भी दीये और लालटेन की रौशनी में रातें काटने को मजबूर थे।

विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए और त्वरित संज्ञान लेते हुए गांव में बिजली पहुंचाने की कवायद तेज कर दी गई है।

​दुर्गम क्षेत्र बना चुनौती, लेकिन काम शुरू करने के निर्देश जारी

​छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSEB) के अधिकारियों के अनुसार, भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से इस क्षेत्र में बिजली की लाइन बिछाना एक बड़ी चुनौती रहा है।

​”पथरीला इलाका होने और पक्की सड़क न होने के कारण विद्युत लाइन बिछाने के काम में काफी व्यावहारिक चुनौतियां आ रही हैं। इसके बावजूद ठेकेदार को विद्युत लाइन बिछाने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। अगले हफ्ते तक हांडापारा में विद्युत खंभे (पोल) लगाने का काम हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा।”

— प्रदीप अग्रवानी, ग्रामीण अधिकारी, CSEB

​8 परिवारों के जीवन में नया सवेरा

​हांडापारा में महज 8 परिवार निवास करते हैं, जो लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहकर अंधकारमय जीवन जीने को विवश थे। बिजली आने की खबर से इन ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। अब न केवल इन घरों में बल्ब रोशन होंगे, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन की कठिनाइयों में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *