नाबालिग से दुष्कर्म का मामला….आरोपी गिरफ्तार…

दंतेवाड़ा: जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

​घटना की शिकायत मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी सोमारू मरकाम को कुछ ही घंटों में धर दबोचा।

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *