15 अगस्त से लापता महिला का इंद्रावती नदी में मिला शव…

जगदलपुर । 15 अगस्त से लापता महिला की लगातार तलाश की जा रही थी जिसका शव आज इंद्रावती नदी के किनारे मिला है …
जगदलपुर में इंद्रावती नदी में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कोहकापाल इलाके में शव देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका की उम्र करीब 55 से 60 साल बताई जा रही है और वह नयामुंडा की रहने वाली थी। महिला 15 अगस्त से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 अगस्त को बोधघाट थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच में महिला के मिर्गी की मरीज होने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल शव को कोतवाली थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *