आदिवासी समाज लामबंद जमीन आबंटन को लेकर बढ़ता विवाद

जगदलपुर । बस्तर जगदलपुर के प्रतापगंज पारा स्थित सरकारी जमीन को आदिवासी समाज द्वारा  लंबे समय से समाज को आबंटन करने की मांग कर रहा है पर इस जमीन को अन्य समाज को आबंटन करने से आदिवासी समाज काफी नाराज नजर आ रहा जाए और अब जमीन आवंटन का विवाद थामने का नाम नहीं ले रहा है….इस पूरे मामले में आदिवासी समाज का एक वर्ग इस जमीन को समाज को देने की मांग पर अड़ा हुआ है जबकि यह जमीन दिगम्बर जैन समाज को आवंटित कर दी गई है हालांकि मामला फिलहाल कोर्ट में है….. बुधवार इसी मामले में प्रशासन और सर्व आदिवासी समाज के बीच आदिवासी दिवस कार्यक्रम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई सर्व aadivasi समाज ने इस बैठक का बहिष्कार करते हुए कहा कि सर्व आदिवासी समाज  वीर शहीद गुंडा धुर की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम की शुरुआत कर प्रतापगंज पारा में सरकारी जमीन पर आदिवासी समाज कार्यक्रम का समापन करने की बात कह रहे है….. चुकीं वर्तमान में यह स्थल विवादित है इसलिए प्रशासन ने समाज की इस मांग पर  कहा कि विवादित स्थल की जगह अन्य किसी जगह पर रैली का समापन करें लेकिन आदिवासी समाज के नेताओं ने इस बात का विरोध किया और आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर आदिवासी समाज के कार्यक्रम के दौरान उनकी मांग को अनसुना कर रहा है गौरतलब है कि इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाह चल रहा है पहले इसे सरकारी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव किया गया था लेकिन बाद में इसे दिगम्बर समाज को दान कर दिया गया इस बीच सर्व आदिवासी समाज के एक गुट ने यहां जानवर की बलि देकर इस जमीन को अपना बताया और जमीन  जैन समाज को  निरस्त करते हुए आदिवासी समाज को देने की मांग की है ….

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *