
जगदलपुर । मादक पदार्थ की सप्लाई चैन तोड़ने बस्तर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है खास कर ओडिसा से लगे सीमाई क्षेत्रो में पुलिस ने कई चेक पॉइंट लगाए है ताकि ओडिसा राज्य से आने वाले तस्करो की गिरफ्तारी हो सके…ऐसा ही एक मामला आज सामने है जहाँ बस्तर में गांजा तस्करी के खिलाफ नगरनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास बस का इंतजार कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 24 किलो 545 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी गांजा ओडिशा से रायपुर ले जाने की तैयारी में थे। जब्त गांजे की कीमत करीब 12 लाख 27 हजार 250 रुपये बताई गई है। मामले में चुमन बघेल और बेनूधर कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।