IPS अधिकारी बन ठगी करने वाले गिरफ्तार, 11 राज्यो की पुलिस कर रही थी तलाश..

डेस्क । साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत रायपुर साइबर थाना रेंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा करने वाले और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी को अंजाम देने वाले 2 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

​IPS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर ठगी

​जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों का नेटवर्क काफी शातिर था। ये आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उच्च पदस्थ IPS अधिकारियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल (Fake ID) बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके अलावा, आम लोगों को शेयर मार्केट में निवेश पर कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करते थे।

​देशभर के 11 थानों में दर्ज हैं मामले

​पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक नेटवर्क सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं था। रायपुर पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया है कि इन आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के 11 थानों एवं साइबर सेल में पूर्व से शिकायतें व आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह अंतर्राज्यीय गिरोह लंबे समय से देशभर में लोगों को निशाना बना रहा था।

​ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत लगातार कस रहा शिकंजा

​रायपुर साइबर थाना रेंज की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से साइबर अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। पुलिस की इस सफलता को साइबर अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

​रायपुर पुलिस की अपील:

  • ​किसी भी अनजान व्यक्ति या अनधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश न करें।
  • ​सोशल मीडिया पर वीआईपी या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की आईडी से पैसे मांगने या किसी योजना में निवेश करने का मैसेज आने पर तुरंत सतर्क रहें और सत्यापन करें।
  • ​साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।
Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *