जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मौजूद 5 वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता में समिति के अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है…आरोपी शिवाकांत तिवारी पर लोन खातों और जमा राशि में हेरा फेरी के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने और करीब 3 करोड़ की राशि गबन करने का आरोप लगा है… अब इस मामले में शिवाकांत तिवारी के परिवार ने शनिवार को जगदलपुर के पत्रकार भवन में प्रेसवार्ता लेकर शिवाकांत तिवारी को निर्दोष बताते हुए उन्हें जबरन फसाने का आरोप लगाया है…शिवाकांत तिवारी के परिजनों का आरोप है कि उनके उच्च अधिकारियों ने शिवाकांत को जबरन इस मामले में फंसाकर आरोपी बनाया है… जबकि इसमें कई अन्य अधिकारियों की संलिप्तता है लेकिन उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई और जांच नहीं की जा रही है…परिवार वालों ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है… ताकि इस मामले की सच्चाई सामने आ सके, परिजनों का यह भी कहना है कि अगर आने वाले 15 अगस्त तक इस मामले की सीबीआई जांच नहीं होती है तो वे पूरे परिवार समेत एसपी कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे… और आत्मदाह करने को मजबूर होंगे… गौरतलब है कि साल 2012 से लेकर 2021 तक पांचवी वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में एफडी और लोन खातों में लगभग 3 करोड की गड़बड़ी पाई गई, विभागीय जांच में सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवाकांत तिवारी को दोषी पाते हुए उनके खिलाफ जगदलपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है….
पुलिस फर्जीवाड़ा….3 करोड़ के वित्तिय अनिमितताओं का आरोप…..