महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद कंगना रनौत का फूंका पुतला, पुलिस से हुई नोकझोंक

भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसद कंगना रनौत के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जगदलपुर में महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान का तीखा विरोध जताया, राजीव भवन के समक्ष प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला जलाने का प्रयास किया इस दौरान पुलिस कर्मियों और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर नोंक झोंक दिखने को मिली, इस दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कंगना रनौत से अपने बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की, बता दें कि जंतर मंतर NEET के मुद्दे पर किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जनरेशन गटर कहते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *