स्पाइडर मैन फिल्म देखते-देखते सिनेमा हॉल बना रणभूमि, लात-घूंसों से लेकर हथौड़े तक चले

जगदलपुर । स्पाइडर मैन फिल्म देखने पहुंचे युवाओं के बीच अचानक ऐसा विवाद भड़का कि पूरा सिनेमा हॉल जंग के मैदान में बदल गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, वहीं टेबल-कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। आरोप है कि विवाद के दौरान हथौड़े से भी हमला किया गया, जिससे एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर छह टांके लगाए गए। घटना से झनकार सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई , पूरी घटना झंकार टॉकीज में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *