डेस्क । एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मेघा स्थित ‘माता रानी फ्यूल्स’ पेट्रोल पंप को आधी रात को असामाजिक तत्व द्वारा आग के हवाले करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

गाली-गलौज के बाद रची साजिश
CCTV फुटेज और घटना के अनुसार, रात को एक संदिग्ध व्यक्ति ने पहले पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ विवाद किया और गाली-गलौज की। इसके करीब दो घंटे बाद, लगभग रात 1:30 बजे, वह आरोपी दोबारा लौटा। उसने परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी और पेट्रोल पंप के नोजल में भी माचिस लगाकर आग भड़काने की कोशिश की।
पड़ोसी की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
पेट्रोल पंप के पास रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने जब परिसर से उठती आग की लपटें देखीं, तो उसने तुरंत कर्मचारियों को जगाया। कर्मचारियों ने बिना देरी किए फायर एक्सटिंग्विशर (आग बुझाने वाले यंत्र) का उपयोग कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं। समय पर उठाए गए इस कदम से आग पेट्रोल-डीजल के टैंक और मुख्य मशीनों तक नहीं पहुंच सकी।
पुलिस कार्रवाई और FIR दर्ज
घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने मगरलोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। CCTV फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुट गई है।