3 मशीनों को किया आग के हवाले, मौके से मिले पर्चे

डेस्क । उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चेमल गांव स्थित ‘पुष्प स्टील खदान’ में अज्ञात असामाजिक तत्वों (संभावित नक्सलियों) ने देर रात जमकर उत्पाद मचाया। उपद्रवियों ने खदान परिसर में खड़ी 3 भारी मशीनों को आग के हवाले कर दिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

​घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर दो पर्चे भी छोड़ गए हैं। पर्चों में किस बात का उल्लेख है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल पुलिस द्वारा की जा रही है।

​घटना का विवरण

​मिली जानकारी के अनुसार, देर रात हथियारबंद असामाजिक तत्वों ने चेमल स्थित पुष्प स्टील आयरन ओर (लोह अयस्क) खदान में धावा बोला। वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाते हुए उन्होंने खदान कार्य में लगी 3 पोकलेन/जेसीबी मशीनों में आग लगा दी। देखते ही देखते तीनों मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

​लोहत्तर थाने में शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

​घटना की भनक लगते ही कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना लोहत्तर थाना पुलिस को दी और मामले में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम भारी सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का मुआयना किया।

​पुलिस ने मौके से मिले दोनों पर्चों को जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त कर जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *