डेस्क । उरकुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के काम के चलते भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) रूट की कई प्रमुख पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रीमॉडलिंग कार्य के कारण न केवल गाड़ियां पूरी तरह रद्द रहेंगी, बल्कि कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त (Short Terminated) और वहीं से वापस चालू (Short Originated) किया जाएगा।
पूर्णतः रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर: 13 सितंबर को रद्द।
- 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर: 13 सितंबर को रद्द।
- 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर: 13 सितंबर को रद्द।
- 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर: 13 सितंबर को रद्द।
- 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर: 13 सितंबर को रद्द।
- 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर: 14 सितंबर को रद्द।
- 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर: 13 सितंबर को रद्द।
- 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर: 14 सितंबर को रद्द।
- 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर: 13 सितंबर को रद्द।
- 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर: 14 सितंबर को रद्द।
बीच रास्ते में समाप्त व प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
- 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर (13 सितंबर): यह गाड़ी झारसुगुड़ा से बिलासपुर तक ही चलेगी। बिलासपुर और गोंदिया के बीच यह सेवा पूरी तरह रद्द रहेगी।
- 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (13 सितंबर): यह ट्रेन गोंदिया के बजाय बिलासपुर स्टेशन से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। गोंदिया और बिलासपुर के मध्य इसका परिचालन बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उपर्युक्त बदलावों को ध्यान में रखकर ही बनाएं।