जगदलपुर । बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के असर से बस्तर में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश पर भले ही विराम लग गया हो, लेकिन क्षेत्र में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। बारिश रुकने के बावजूद ऊपरी क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी की लगातार आवक हो रही है, जिससे इंद्रावती सहित बस्तर की अन्य प्रमुख नदियां और नाले पूरे उफान पर हैं….
बस्तर में बारिश जरूर रुक गई है पर जलस्तर लगातार बढ़ने से अभी भी कई इलाकों में बाद का पानी बढ़ रहा है और कई लोग बाद में फसे हुए है ऐसे में उन इलाकों में बोट से पहुँचपान मुश्किल होने से बाढ़ में फसे लोगो को हेलीकॉप्टर से रेस्कयू किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो ….
नदियों के तेजी से बढ़ते जलस्तर और संभावित आपदा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्थिति का जायजा लेते हुए मैदानी अमले और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निचले और संवेदनशील क्षेत्रों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने, राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखकर तैनात करने तथा प्रभावितों के लिए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा आम जनता एवं नागरिकों से सतर्क रहने और बाढ़ के दौरान उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने और जल भराव क्षेत्र के पास नहीं जाने की अपील करते हुए आपात स्थिति में आपदा नियंत्रण कंट्रोल रूम अथवा संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों से संपर्क कर सूचित किए जाने का आग्रह किया गया है।
