गौण खनिज राशि व पंचायत अधिकारों को लेकर दरभा में चक्का जाम, 15 दिनों में समाधान न होने पर पदयात्रा और उग्र आंदोलन की चेतावनी

जगदलपुर । बस्तर क्रान्तिकारी विचार मंच के बैनर तले शुक्रवार को दरभा ब्लॉक मुख्यालय में जनपद सदस्यों, सरपंचों और स्थानीय ग्रामीणों ने गौण खनिज मद की राशि व पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

​प्रमुख मांगें और आरोप:

  • ​गौण खनिज व वित्त आवंटन: वर्ष 2023 से 2026 तक की पंचायतवार गौण खनिज मद की राशि का विवरण सार्वजनिक करने, 16वें वित्त की राशि तत्काल जारी करने और DMF (जिला खनिज संस्थान न्यास) मद से पंचायतों में विकास कार्य कराने की मांग की गई।
  • ​भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच: प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास निर्माण व राशि आहरण में हुई अनियमितताओं और ग्राम पंचायत कड़मा में लगभग ₹55 लाख के कथित गबन की निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया गया।
  • ​पंचायत अधिकार व पारदर्शिता: मकान टैक्स पर पुनर्विचार, शासकीय विकास कार्यों में पारदर्शिता और शासकीय कार्यक्रमों के शिलालेखों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नाम नियमानुसार अंकित कर उन्हें सम्मान देने की मांग रखी गई।

​जनप्रतिनिधियों का रुख:

  • ​मुन्नालाल कश्यप (संस्थापक सदस्य, बस्तर क्रान्तिकारी विचार मंच): “प्रशासन को सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।”
  • ​बलिराम बघेल (जनपद सदस्य): “यदि समय पर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो दरभा से जिला मुख्यालय जगदलपुर तक पैदल पदयात्रा निकाली जाएगी और लोकतांत्रिक तरीके से हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।”

​प्रमुख उपस्थिति:

प्रदर्शन के दौरान अल्ताफ उल्ला खान, जयदेव नाग (उप सरपंच दरभा), राजू सोड़ी, दिव्या पोयाम, कंचन कश्यप (जनपद सदस्य), हरि मरकाम, सीताराम नाग, बुदरू कवासी, समबती नाग, शाकाराम नाग, लालूराम नाग, कारी मंडावी (सरपंच), सुखराम मंडावी, आयतु राम (उप सरपंच) सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *