जेल कैफे में दर्दनाक हादसा: 20 वर्षीय कर्मचारी प्रियांशु ठाकुर ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

डेस्क । शहर के व्यस्ततम क्षेत्र लक्ष्मी निवास चौक स्थित ‘जेल कैफे’ में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैफे में कार्यरत 20 वर्षीय युवक प्रियांशु ठाकुर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस अचानक हुई घटना से कैफे परिसर समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

​रिसाईपारा का निवासी था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रियांशु ठाकुर धमतरी के रिसाईपारा क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से लक्ष्मी निवास चौक स्थित जेल कैफे में एक कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। रोजमर्रा की तरह काम पर पहुंचे युवक द्वारा इतना आत्मघाती कदम उठा लेने से उसके सहकर्मी और आसपास के दुकानदार स्तब्ध हैं।

​पुलिस जांच में जुटी, कारणों का खुलासा नहीं

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

​प्रियांशु ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस कैफे के अन्य कर्मचारियों, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *