जगदलपुर में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप हुआ सिद्ध…15 साल की सजा..

जगदलपुर । शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में अदालत ने सब इंस्पेक्टर को 15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट ने पुलिसकर्मी के कृत्य को गंभीर, अनैतिक और घृणित अपराध माना है। अभियोजन के मुताबिक, आरोपी विकेश चौहान की पीड़िता से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी का भरोसा दिलाया और पीड़िता को अपने साथ जगदलपुर ले आया। बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और मंदिर में विवाह भी किया।

इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी जीवित है और दोनों का तलाक नहीं हुआ है। मामले की शिकायत के बाद सुनवाई में पेश साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में 10 साल और दूसरी शादी के मामले में 5 साल की सजा के साथ कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। न्यायालय ने कहा कि लोक सेवक के पद पर रहते हुए इस तरह का अपराध और भी गंभीर हो जाता है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *