डेस्क । एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। केमिकल की उपस्थिति के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं का गुबार काफी दूर से देखा जाने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम केमिकल के कारण भड़की आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयासरत है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है और पुरानी भिलाई पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी है।
फिलहाल आग लगने का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, और ना ही किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि हुई है। पुलिस और दमकल विभाग का पहला लक्ष्य आग को और फैलने से रोकना है।