बस्तर – डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लेबर पेन की मरीज को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगते ही एंबुलेंस पायलट और सहयोगियों ने बिना समय गँवाए मरीज को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल में शिफ्ट किया। समय रहते की गई इस तत्परता से मरीज की जान बच गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर 12:50 पर दी गई थी, लेकिन टीम लगभग एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि, मौके पर मौजूद दमकल उपकरणों से किसी तरह आग को काबू में किया गया। एंबुलेंस को टोटल लॉस घोषित किया गया है। इधर, बस्तर में लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। सड़कों पर जलभराव से एंबुलेंस का आवागमन रोक दिया गया है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस बल को शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन नियंत्रित कर दिया गया है।
Related Posts
*बस्तर दशहरा: दुर्लभ बेलवृक्ष पर हुई ‘बेलन्योता’ रस्म, आस्था से जुड़ी कथा आज भी जीवंत*
जगदलपुर । विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की परंपराओं में आज एक और अहम रस्म निभाई गई। गुरुवार की दोपहर सरगीपाल…
नेशनल पार्क में फिर शिकारी हुए सक्रिय….हिरन की दर्दनाक मौत
जगदलपुर । नैसर्गिक सौंदर्य व वन्यप्राणियों से भरपूर बस्तर के कांगेरवेल्ली नेशनल पार्क में शिकारी सक्रिय हो गए हैं. शिकारियों…
नक्सलियों ने माना 136 महिला नक्सली समेत कुल 357 नक्सली मारे गए एक साल में….
सुकमा । नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बीते एक साल में कुल 357 नक्सली मारे गए है…मारे…