बिलासपुर में दो पक्षों के बीच बवाल का मामला: मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान गिरफ्तार, पुलिस के दबाव में किया सरेंडर

बिलासपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए भीषण विवाद, बवाल और पथराव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर एसएसपी (SSP) रजनेश सिंह ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है।

​पुलिस के लगातार दबाव के बाद किया आत्मसमर्पण

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई और बढ़ते दबाव को देखते हुए मुख्य आरोपी सुहैल खान ने आखिरकार सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

​बवाल का मुख्य सूत्रधार था सुहैल

शनिवार को कोतवाली क्षेत्र में हुए उपद्रव और पथराव की घटना के पीछे सुहैल खान को ही मुख्य किरदार माना जा रहा है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी पड़ताल कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *