महापौर की गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग, समय रहते बाल-बाल बचे….देखिये वीडियो

डेस्क । आज  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरसल दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार की सरकारी गाड़ी में अचानक भयानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग की लपटें फैलने से पहले ही महापौर और वाहन में सवार लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
निगम परिसर में मची अफरा-तफरी
घटना पद्मनाभपुर थाना इलाके की है। जानकारी के अनुसार, वाहन में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही नगर निगम परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक महापौर की गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
तकनीकी खराबी की आशंका
हादसे का कारण प्राथमिक रूप से गाड़ी में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी को माना जा रहा है। फिलहाल पद्मनाभपुर थाना पुलिस और संबंधित विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग किन कारणों से लगी। घटना के बाद से नगर निगम प्रशासन सतर्क हो गया है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *