अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ ने की महिला प्रकोष्ट के जिला अध्यक्षो को नियुक्तियां

रायपुर/बिलासपुर। अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ ने महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर नई नियुक्तियों की घोषणा की।
महासभा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी और बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी दी। नियुक्तियों में बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी रेवती यादव और बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी विजय लक्ष्मी यादव को दी गई है।
इसके अलावा रायपुर ग्रामीण में पूनम यादव, रायपुर शहर में ललिता यादव, मुंगेली में उर्मिला यादव, महासमुंद में सावित्री यादव, बलौदाबाजार में रेणुका यादव और रायगढ़ में पंकज लता यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं भिलाई-दुर्ग में ललिता यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रेणु यादव, सारंगढ़ में श्वेता गोपाल और जांजगीर-चांपा में मंजू भोजपुरी यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही एक महीने के भीतर अपने-अपने जिलों में ब्लॉक और वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए हैं। कमेटी गठन के बाद इसकी सूची प्रदेश कार्यालय को भेजने को कहा गया है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *