भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, भाजयुमो ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष के विरुद्ध कोतवाली में दर्ज करायी शिकायत

जगदलपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के खिलाफ फेसबुक सोशल मीडिया में भ्रामक,झूठी पोस्ट करने व सनातन धर्म का अपमान करने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने  कोतवाली थाना में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी है और कार्यवाही किये जाने कहा है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सामाजिक सनातन धर्म से जुड़े सामूहिक भोजन के कार्यक्रम की कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य द्वारा झूठी,भ्रामक और एआई जनरेटड फोटो फेसबुक सोशल मीडिया में पोस्ट प्रसारित की गयी है और मिथ्या दोषारोपण किया गया है। जो सनातन धर्म को नीचा दिखाने, अपमानित करने और भाजपा राष्ट्रीय नितिन नबीन को बदनाम करने के आशय से किया गया है। भाजयुमो द्वारा इस कृत्य को आपराधिक बताते हुये एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किये जाने मांग की गयी है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया फेसबुक आदि माध्यम से कांग्रेस द्वारा लगातार भ्रामक, झूठी, निराधार बातों को प्रचारित किया जा रहा है, जो कि अत्यंत गलत व निंदनीय है। मौजूदा मामले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के विरुद्ध और सनातन धर्म को अपमानित करने के आशय से कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट की गयी है। जिसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने लिखित आवेदन कोतवाली थाना में सौंपा गया है।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्‍यक्ष जीवनाथ मौर्य , विकास पात्रो ,जिला मंत्री सोमप्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष अनिमेष सिंह चौहान , रमेश नायडू ,शुभम शर्मा, प्रयाग तिवारी,शुभम बघेल,गौरव ठाकुर, विक्रांत कुमार, जीत मिश्रा, उत्तम साहू, दीपक बेसरा, उत्तम कुमार आदि सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *