जगदलपुर । परपा थाना क्षेत्र के मालगांव- सोसनपाल मार्ग में न्यू होलेण्ड ट्रेक्टर शो रूम के सामने चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जानकारी के अनुसार बाइक सवार विरेन्द्र कश्यप अपनी महिला मित्र के साथ रास्ते से गुजर रहा था, तभी आरोपियों ने बाइक सवार विरेन्द्र कश्यप को रोका और पूछताछ करते हुए मारपीट शुरू कर दी इस दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से विरेन्द्र कश्यप कश्यप पर हमला कर दिया जिसकी वजह पीड़ित के चेहरा, गला, पीठ में चोट आई, घटना के बाद पीड़ित द्वारा परपा थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी खेमराज मण्डावी, विश्वनाथ वेको और लच्छिम मण्डावी को गिरफ्तार कर लिया है।
